रिषिकेष, अक्टूबर 9 -- Rishikesh News: कुंभ तहसीलदार चमन सिंह ने शुक्रवार को आईडीपीएल, भरत विहार, चारधाम ट्रांजिट केंद्र, चंद्रभागा नदी व आसपास जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आईडीपीएल में पार्किंग प्रस्तावित है। भरत विहार में पार्किंग और पैरा मिलिट्री फोर्स के ठहरने की व्यवस्था है। ट्रांजिट केंद्र में पुलिस के रूकने का इंतजाम किया जा रहा है। जबकि, चंद्रभागा में भी अस्थायी पार्किंग बननी है। स्वर्गाश्रम और मुनिकीरेती में भी पार्किंग व कुंभ थाने बनने हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...