रिषिकेष, अक्टूबर 15 -- Rishikesh News: जौलीग्रांट, संवाददाता। पब्लिक इंटर कॉलेज में टीएचडीसीआईएल ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 'सत्यनिष्ठा से समृद्धि' थीम पर विद्यार्थियों ने चित्रों और निबंध के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संदेश दिया। प्रभारी प्रधानाचार्य आलोक जोशी ने कहा कि विद्यालय पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम समन्वयक शिक्षक अश्वनी गुप्ता, प्रिया, आफरीन अंसारी, रत्नेश द्विवेदी, ओमप्रकाश काला, अवधेश सेमवाल, तेजवीर सिंह, भुवनेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...