Rishikesh News: करवाचौथ पर ऋषिकेश के बाजारों में रौनक
रिषिकेष, अक्टूबर 26 -- Rishikesh News: करवाचौथ को लेकर तीर्थनगरी के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सुहागिन महिलाएं पारंपरिक परिधान, आभूषण और शृंगार का सामान खरीदने के लिए बाजार पहुंच रही हैं। पति की दीर्घायु की कामना का पर्व 29 अक्तूबर को मनाया जाएगा। पर्व में अब दो दिन शेष रहने से बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है। सोमवार को घाट रोड, सुभाष चौक, मुखर्जी मार्ग और रेलवे रोड समेत प्रमुख बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी। चू्ड़ी, बिंदी, सिंदूर, मेकअप के सामान और पूजा सामग्री की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई। मिट्टी के करवे, घड़े और दीये भी खूब बिके। गहने की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: करवा चौथ को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक ब्यूटी पार्लरों और मेहंदी लगवाने वालों के यहां महिलाओं की कतारें दिखीं। व्यापारी हरीश गावड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.