रिषिकेष, नवम्बर 3 -- Rishikesh News: नगर पालिका परिषद डोईवाला के वार्ड नंबर-15 तेलीवाला में लंबे समय से चली आ रही कब्रिस्तान तक पक्के मार्ग की मांग आखिरकार पूरी हो गई। क्षेत्रीय सभासद रियासत अली मोंटी की पहल पर नौ लाख रुपये से अधिक की लागत से कब्रिस्तान में इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने का कार्य पूरा कराया गया। मंगलवार को पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने विधिवत उद्घाटन कर निर्माण कार्य क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि कब्रिस्तान तक पक्का मार्ग नहीं होने से स्थानीय लोगों को लंबे समय से आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही थी। विशेषकर बरसात के दौरान कच्चे रास्ते पर आवाजाही करना मुश्किल हो जाता था। क्षेत्रवासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सभासद रियासत अली मोंटी ने निर्माण कार्य को प्राथमिकता से आगे बढ़ाया। अब इंटरलॉकिंग टाइल्...