Rishikesh News: ऑनलाइन बिक्री से फीका हुआ दुकानदारों का त्योहार
रिषिकेष, अक्टूबर 29 -- Rishikesh News: दीपावली पर्व को लेकर दुकानदारों को बाजार में रौनक बढ़ने और कारोबार चमकने की उम्मीद रहती है, लेकिन ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन ने स्थानीय व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। त्योहार के नजदीक आने के बावजूद दुकानदारों को कारोबार में मंदी झेल रहे हैं। व्यापारियों का दावा है कि ऑनलाइन खरीदारी के कारण बाजार का कारोबार 30 से 50 प्रतिशत तक प्रभावित हुआ है। इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े और बर्तनों जैसे आइटम पर इसका सबसे ज्यादा असर है। ग्राहक ऑनलाइन कंपनियों की आकर्षक छूट और ऑफर की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। इससे स्थानीय दुकानदारों के सामने प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। उनका कहना है कि दुकान का किराया, कर्मचारियों का वेतन और अन्य खर्च उठाने के बावजूद उन्हें ऑनलाइन कंपनियों से मुकाबला करना पड़ रहा है। दीपावली जैसे त्योहार पर अच्छी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.