Rishikesh News: एसआरएचयू के सहयोग से आस संस्था ने बांटा पोषाहार
रिषिकेष, अक्टूबर 15 -- Rishikesh News: स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के सहयोग से आस संस्था ने सिविल अस्पताल मसूरी में पोषाहार वितरण शिविर लगाया। इसमें 22 टीबी मरीजों को निशुल्क पोषण किट वितरित की गई। मरीजों के वजन और रक्तचाप की जांच भी की गई। चिकित्सकों ने मरीजों को नियमित उपचार, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। साथ ही लाभार्थियों का आभा हेल्थ आईडी पंजीकरण भी कराया गया। बच्चों को विशेष पोषण किट भी प्रदान की गई। डॉ. कार्तिका और आस संस्था की सचिव हेमलता ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए नियमित उपचार के साथ पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य जागरूकता भी जरूरी है। कार्यक्रम में प्रवीन सती, टीबी चैंपियन वॉलंटियर ऋतिका, नंदा रावत तोमर, राजवीर सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.