Rishikesh News: एम्स में 16 दिन बाद नर्सिंग कर्मचारियों का आंदोलोन खत्म
रिषिकेष, अक्टूबर 27 -- Rishikesh News: ऋषिकेश, संवाददाता। एम्स में नर्सिंग स्टाफ की 16 दिनों की हड़ताल के बाद मंगलवार को कर्मचारियों ने आंदोलन को स्थगित कर दिया है। उन्होंने यह फैसला कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह की ओर से पदोन्नति मामले में न्यायसंगत कार्रवाई के भरोसे पर लिया है। आंदोलन खत्म करने के बाद कर्मचारियों ने कार्यकारी निदेशक के साथ एम्स परिसर में स्वच्छता अभियान में भी सहयोग किया। पदोन्नति में आरक्षण रोस्टर के पालन की अनदेखी का आरोप लगाते हुए 12 अक्टूबर से संस्थान में नर्सिंग कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.