रिषिकेष, नवम्बर 14 -- Rishikesh News: हल्द्वानी में छात्र नेता धीरज बिष्ट से जुड़ी घटना के विरोध में एनएसयूआई ने आक्रोश जताया है। इसके विरोध में उन्होंने एबीवीपी का पुतला फूंका ओर सरकार से घटना के पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की। शनिवार को श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश के मुख्य द्वार के समीप एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का पुतला दहन किया। छात्रसंघ महासचिव रेहान बंदोलिया ने कहा कि हल्द्वानी की घटना बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। छात्र राजनीति के नाम पर हिंसा और गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। यह भी पढ़ें- हल्द्वानी के होटल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, ABVP के पूर्व अध्यक्ष पद प्रत्याशी धीरज बिष्ट समेत 4 गिरफ्तार छात्र नेता मानव...