रिषिकेष, अगस्त 31 -- Rishikesh News: नगर क्षेत्र में बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर को विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने सोमवार को सीओ तुषार बोरा से बातचीत की। उन्होंने बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में सीओ को कानून और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैराज रोड किनारे बेतरतीब वाहनों से अतिक्रमण और यातायात बाधित होने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई को निर्देशित किया। उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर भी सख्त कार्रवाई के लिए कहा, जिसपर सीओ ने प्रभावी कार्रवाई की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...