रिषिकेष, सितम्बर 28 -- Rishikesh News: ऋषिकेश,वरिष्ठ संवाददाता। तीर्थनगरी में दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदली। लगातार मूसलाधार बारिश के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। उधर,सोमवार को भी गंगा समेत क्षेत्र के बरसाती-नदी नाले भी उफान पर रहे।सितंबर माह के आखिरी में भी जमकर वर्षा हो रही है। सोमवार को ऋषिकेश में सुबह से मौसम खुला था और धूप निकली रही। दोपहर होने तक मौसम ने करवट बदलनी शुरू की। करीब डेढ़ बजे काले घने बादल छाए और तेज बारिश शुरू हो गई। करीब तीन बजे तक मूसलधार बारिश होती रही। लगातार वर्षा के चलते शहर में कई जगह जलभराव हो गया। शाम करीब पांच बजे तक गरज-चमक के साथ वर्षा का सिलसिला जारी रहा। देहरादून रोड पर आशुतोष नगर जाने वाले मार्ग, व्यापार सभा के सामने, सरकारी अस्पताल के आसपास, द...