रिषिकेष, अगस्त 30 -- Rishikesh News: बड़ोवाला स्थित इंटर कॉलेज में तोड़फोड़ कर आगजनी के मामले में पुलिस ने 48 घंटे बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने प्रधानाचार्य कविता नौटियाल की तहरीर पर की है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक प्रधानाचार्य ने तहरीर में बताया कि अज्ञात लोगों ने कॉलेज में आगजनी करते हुए तोड़फोड़ की। महत्वपूर्ण दस्तावेज भी चोरी कर लिए। कोतवाल राकेश गुसाईं ने बताया कि संबंधित धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से अज्ञात की पहचान के प्रयास में जुटी है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं, मालूम हो कि यह घटना 27 अगस्त को हुई थी, जिसमें पुस्तकालय और स्टाफ में अराजतक तत्वों ने तोड़फोड़ की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...