रिषिकेष, अक्टूबर 24 -- Rishikesh News: ओंकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (ओआईएमटी) में बीसीए और बीएससी आईटी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। आयुष कुशवाहा को मिस्टर फ्रेशर और चार्वी ममगाईं को मिस फ्रेशर चुना गया। वहीं, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में गुरसुख सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. विकास गैरोला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज जीवन व्यक्तित्व निर्माण, ज्ञान अर्जन और सपनों को साकार करने का महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखने, शिक्षा के अवसरों का लाभ उठाने और जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रे...