रिषिकेष, अक्टूबर 15 -- Rishikesh News: यूरोप आध्यात्मिक सनातन धर्म यात्रा के तहत हंगरी से सात दिवसीय दौरे पर ऋषिकेश पहुंचे 15 विदेशी साधकों का गुरुवार को श्रीभरत मंदिर में स्वागत किया गया। वेद मंत्रों के उच्चारण और पुष्प वर्षा के बीच मंदिर के ऋषि कुमारों ने उनका पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया। तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया कि महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद प्रेम आचार्य महाराज के नेतृत्व में विदेशी साधकों का दल सुबह भरत मंदिर पहुंचा। मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज ने साधकों को पुष्पहार पहनाकर और भरत महाराज का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। सभी ने हृषिकेश नारायण और भरत भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने बताया कि साधकों ने भरत मंदिर पब्लिक स्कूल, भरत मंदिर संस्कृत महाविद्याल...