Rishikesh News: आठ लोगों के चालान, पांच वाहन सीज
रिषिकेष, अक्टूबर 11 -- Rishikesh News: नगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग और नशे में वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ पुलिस ने रविवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से चार लोगों को नशे में दोपहिया चलाते हुए पकड़ा। उनके वाहन भी सीज किए। जबकि, यातायात नियम के उल्लंघन में एक और सीज किया गया। लोगों को पुलिस एक्ट में चालान भी किया गया। एसएसआई नवीन जोशी ने बताया कि सड़क हादसों की रोकथाम और शांति व सुरक्षा को कायम रखने के लिए पुलिस नियमित रूप से अभियान चला रही है, जिसमें यह कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.