Rishikesh News: आज भी प्रासंगिक हैं महर्षि वाल्मीकि के विचार और शिक्षाएं : प्रेमचंद अग्रवाल
रिषिकेष, अक्टूबर 26 -- Rishikesh News: तीर्थनगरी ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने लोगों से महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलकर सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। सोमवार को ऋषिकेश के वाल्मीकि नगर स्थित वाल्मीकि मंदिर में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने पूजा-अर्चना कर महर्षि वाल्मीकि को भोग अर्पित किया। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। विधायक ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, सत्य, धर्म और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। उनके विचार समाज को सदाचार, समरसता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनकी शिक्षाएं आज भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.