रिषिकेष, अगस्त 21 -- Rishikesh News: आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने ऋषिकेश महानगर में टीम तैयार की ली है। इसके लिए कांग्रेस परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल की संस्तुति पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने महानगर के नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की। जिसमें 10 उपाध्यक्ष, 13 महामंत्री 22 सचिव सहित अन्य पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। महानगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते दी। उन्होंने सभी से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने को कहा। कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत, एकजुटता और सक्रियता से कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी।उन्होंने बताया कि प्यारे लाल जुगरान, पूर्व पार्षद विजय लक्ष्म...