Rishikesh News: आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाना हम सबकी जिम्मेदारी
रिषिकेष, नवम्बर 14 -- Rishikesh News: डोईवाला विधानसभा के राजीव नगर शक्ति केंद्र पर उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश मीडिया सह संयोजक सम्पूर्ण सिंह रावत ने कहा कि आंदोलनकारियों के लंबे संघर्ष और बलिदान से बने उत्तराखंड को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, महिला सशक्तिकरण और रोजगार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। राज्य स्थापना की रजत जयंती बीते 26 वर्षों की उपलब्धियों का मूल्यांकन करने और विकसित उत्तराखंड का संकल्प लेने का अवसर है। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: संगठन की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.