रिषिकेष, नवम्बर 3 -- Rishikesh News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित कर गृह मंत्री की रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया। मंगलवार को दून मार्ग स्थित एक वेंडिंग प्वाइंट में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में पहुंचे विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि छह नवंबर को देहरादून में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रैली होनी है। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस रैली को अपने अपने स्तर से सफल बनाएं। मेयर शंभू पासवान ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड आगमन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और गौरव का विषय है। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: आपसी समन्वय से गृह मंत्री की रैली को सफल बनाएं : प्रेमचंद यह रैली संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं के उत्साह और पार्टी ...