रिषिकेष, जुलाई 18 -- Rishikesh News: डोईवाला विधानसभा क्षेत्र की गडूल ग्राम सभा के शीला चौकी क्षेत्र स्थित अमगड़ खाल पर पिछले वर्ष आपदा में बहा संपर्क पुल एक साल बाद भी नहीं बन पाया है। शनिवार को गडूल ग्राम सभा के ग्रामीणों ने अमगड़ खाल में पुल निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। शनिवार को गडूल ग्राम सभा के अमगड़ खाल में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि पुल नहीं होने से स्कूली बच्चों को पढ़ाई के लिए शहर में किराये पर रहना पड़ रहा है। वहीं बरसात में जलस्तर बढ़ने पर मरीजों, बुजुर्गों और महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...