Rishikesh News: अतिक्रमण पर चला नगर निगम का डंडा
रिषिकेष, सितम्बर 8 -- Rishikesh News: हरिद्वार रोड स्थित कोयलघाटी तिराहे पर अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का डंडा चला। निगम की टीम ने श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के ऋषिकेश कैंपस की सुरक्षा दीवार की जड़ में नाले और फुटपाथ से खोखे, ठेली व अन्य अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप जैसी स्थिति दिखी। दोबारा अतिक्रमण पर संबंधित लोगों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। मंगलवार सुबह नगर निगम की टीम अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत ट्रैक्टर-ट्राली लेकर जैसे ही कोयलघाटी तिराहे पर पहुंची, तो अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई से बचने के लिए कई ठेली संचालक इधर-उधर दौड़ते दिखे। कार्रवाई करते हुए निगम की टीम ने तीन खोखो, तंदूर, भट्टी, टेबिल, कुर्सी और मेज आदि को हटवाया। दस अतिक्रमणकारियों के मौके पर ही चालान भी किए गए।सहायक नग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.