रिषिकेष, जुलाई 6 -- Rishikesh News: सामाजिक सरोकार मंच, गंगानगर ऋषिकेश के प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ला शहर की जनसमस्याएं बताई। उन्होंने शहर में अतिक्रमण और पथ प्रकाश की व्यवस्था सुधारने की मांग की। बताया कि अपर गंगानगर क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे अंधेरा रहने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण तथा सड़क पर बढ़ती भीड़ के कारण लगने वाले जाम से आमजन को हो रही परेशानी हो रही है। नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देकर इन समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में सामाजिक सरोकार मंच के अध्यक्ष ज्ञान सिंह भंडारी,संरक्षक बृजपाल राणा, उपाध्यक्ष बृजमोहन मनोडी, सचिव देवेंद्रदत्त कुलियाल, कोषाध्यक्ष भोपाल सिंह पवार, सह सचिव संजू कुलियाल...