रिषिकेष, अक्टूबर 27 -- Rishikesh News: जौलीग्रांट, संवाददाता। अठूरवाला सांस्कृतिक मंच समिति की ओर से भानियावाला अठूरवाला क्षेत्र में आयोजित द्वितीय रामलीला में सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया। शिव धनुष टूटने के बाद परशुराम के क्रोधित होकर पहुंचने और लक्ष्मण से संवाद के प्रसंग ने दर्शकों को आकर्षित किया। अठूरवाला में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि रामलीला हमारी सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा का संदेश मिलता है। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि रामलीला समाज को सत्य, धर्म और सदाचार की राह पर चलने की प्रेरणा देती है। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: पिनारी रामलीला में प...