नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- राइज एंड फॉल 2 शो से 2 सेलेब्स बाहर हो गए हैं। शो से पहले ही 2 कंटेस्टेंट्स बाहर हो चुके थे और अब जिनके शो से बाहर आने के नाम आए हैं वो जानकर आपको झटका लगेगा। वो सेलेब्स हैं हैं तेज प्रताप यादव और करण पटेल। दोनों के शो से बाहर होने की वजह भी सामने आई है।क्यों हुए करण पटेल शो से बाहर कैप्टिव रिएलिटी शोज कॉन्ट्रैक्ट के दौरान जो भी कंटेस्टेंट खुद शो से बाहर होता है उसे पेन्लटी के तौर पर 2 करोड़ रुपये देने पड़ते हैं। लेकिन स्क्रीन की रिपोर्ट के मुताबिक करण और तेज प्रताप के साथ ऐसा नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण ने शो मेडिकल वजह से छोड़ा है। दरअसल, एक्टर को डायबिटीज है और उन्हें इंसुलिन लेनी पड़ती है समय-समय पर और साथ ही उनकी कई दवाइयां भी हैं। वही पिछले कुछ समय से करण की तबीयत शो में बिगड़ रही थी। उनके ब्लड टेस्...