नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- रियलिटी टीवी शो 'राइज एंड फॉल' की धमाकेदार शुरुआत के बाद एक्शन का मीटर काफी ऊपर जाता दिखाई पड़ा। दूसरे सीजन की शुरुआत में ही कंटेस्टेंट सिवेट तोमर को बाहर कर दिए जाने की खबर है। सिवेट का पहले प्रियंका चाहर चौधरी के साथ झगड़ा हुआ, और फिर वह शहजाद पूनावाला से भिड़ गए। खबरों की मानें तो सिवेट की उनके को-कंटेस्टेंट शहजाद पूनावाला के साथ काफी तीखी नोकझोंक हुई। धीरे-धीरे दोनों की तूतू-मैंमैं हाथापाई तक पहुंच गई। इतना ही नहीं सिवेट ने कथित तौर पर शहजाद के बारे में राजनैतिक और धार्मिक टिप्पणी भी कर दी।माहौल बिगड़ता देख लिया एक्शन शो का माहौल जरूरत से ज्यादा बिगड़ता देख मेकर्स ने सख्त एक्शन लिया और सिवेट तोमर को बाहर कर दिया। वीरेंद्र सहवाग होस्टेड रियलिटी टीवी शो का यह दूसरा सीजन है और शुरुआत में ही यह सख्त एक्शन लिया गया...