नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- Raghav Chadha join BJP: आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आप से किनारा करते हुए भाजपा का दामन थामने का ऐलान किया है। उनके साथ 6 अन्य सांसदों ने भी बगावत की राह पकड़ी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने कहा- "हमने तय किया है कि राज्यसभा में आप के 2/3 सदस्य, भारत के संविधान के नियमों का पालन करते हुए भाजपा में शामिल हो जाएंगे।" राघव चड्ढा समेत तीन सांसद भाजपा में शामिल हो गए। राघव के साथ पाला बदलने जा रहे सांसदों के नाम कुछ इस प्रकार हैं- "संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, विक्रमजीत सिंह साहनी एवं राजिंदर गुप्ता।" प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राघव ने आप पर गंभीर आरोप लगाए। बीते एक साल में पार्टी से किनारा करने की वजह भी बताई। साथ ही बताया आज भाजपा क्यों ज्वाइन कर रहे हैं। मोदी-शाही की ...