नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों से हिंसा की खबरें भी सामने आ रही हैं। आरजी कर मेडिकल कॉलेज की रेप पीड़िता की मां इस चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार हैं। उनके तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आपको बता दें कि रत्ना देबनाथ पनिहाटी विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। जब वह मतदान केंद्रों का जायजा लेने निकलीं, तो टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया और उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। हालांकि मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को बिगड़ने से बचाया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना पर पीड़िता के पिता शेखररंजन देबनाथ न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.