नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- Mirzapur The Movie Review: ओटीटी पर अपना परचम लहराने के बाद 'मिर्जापुर' ने अब बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी है। कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया की दुनिया को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। लेकिन सवाल ये है कि क्या 3 घंटे 15 मिनट लंबी 'मिर्जापुर द मूवी' उस उम्मीद पर खरी उतरती है? अगर आपके मन में भी यही सवाल है कि ये फिल्म देखनी चाहिए या नहीं, तो आइए जानते हैं कैसी है 'मिर्जापुर द मूवी'। फिल्म: मिर्जापुर द मूवी किरदार: पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार नए किरदार: रवि किशन, मोहित मलिक स्टार: 3.5/5फर्स्ट हाफ में धीमी कहानी और बेतुका गाना फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी है और कहानी को रफ्तार पकड़ने में समय लगता है। यही वजह है कि पहला हाफ कई जगहों पर बोरिंग महसूस होता है। कहान...