नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- जी5 पर अरशद वारसी की फिल्म घमासान आज यानी 11 सितंबर को रिलीज हो गई है।घमासान एक क्राइम थ्रिलर एक्शन फिल्म है। अरशद वारसी और प्रतीक गांधी फिल्म में लीड रोल में नजर आए हैं। फिल्म की कहानी एक खतरनाक डकैत को पकड़ने के पुलिस मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में आपको एक्शन का डोज मिलेगा। आइए जानते हैं अरशद की ये फिल्म देखें या नहीं। फिल्म: घमासान कास्ट: अरशद वारसी, प्रतीक गांधी, इशिता दत्ता स्टार: 4/5क्या है अरशद वारसी की फिल्म का प्लॉट? आईपीएस आदित्य को बुंदेलखंड के इलाकों में शांतीपूर्ण तरीके से चुनाव करवाने के लिए भेजा जाता है। आदित्य अपने साथ एक टीम लेकर जाता है। आदित्य जब बुंदेलखंड के इलाके में पहुंचता है तो उसे महाराज नाम के डकैत की कुख्यात कारनामों के बारे में पता चलता है। आदित्य का मिशन अब महाराज को उसके अंजाम...