Retired IAS Suicide: दिल्ली के पूर्व IAS ने नोएडा में किराये के फ्लैट में दी जान, बीवी-बच्चों से अलग रहते थे राकेश मेहता
नोएडा, सितम्बर 9 -- दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव और एमसीडी कमिश्नर रहे रिटायर्ड आईएएस अफसर राकेश मेहता ने नोएडा के एक फ्लैट में आत्महत्या कर ली। वह 5 सालों से पत्नी और बेटे से अलग नोएडा की केंद्रीय विहार-2 सोसाइटी के फ्लैट में किराये पर रह रहे थे। पुलिस को रविवार दोपहर उनका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस को फ्लैट के अंदर से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मानसिक तनाव के चलते खुदकुशी करने का जिक्र है। दिल्ली के लोधी रोड शमशान घाट पर सोमवार शाम अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने राकेश मेहता का मोबाइल फोन और सुसाइड नोट कब्जे में लिया है। पुलिस ने बताया कि 74 वर्षीय राकेश मेहता की पत्नी रिटायर्ड आईएएस सुमति मेहता अपने बेटे के साथ देहरादून में, जबकि बेटी पति के साथ लंदन में रहती हैं। लोधी शमशान घाट पर सोमवार शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.