नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- नोएडा का वह वायरल वीडियो याद है, जहां एक व्यक्ति के वायरल वीडियो ने प्रीमियम घर खरीदने वालों की बढ़ती नाराजगी को दिखाया। 22वीं मंजिल पर करीब 1 करोड़ रुपये के फ्लैट में उखड़ते प्लास्टर और बाहर से दीवारों का बदरंग होना देखा गया। मकान मालिक ने कहा कि इतनी कीमत के हिसाब से बिल्डिंग की हालत बेहद खराब है। साथ ही, पड़ोस के खाली फ्लैट में कबूतरों की बीट से पनपे कीड़ों की समस्या ने हाइजीन पर भी सवाल खड़े कर दिए। इस वीडियो ने एनसीआर में बहस छेड़ दी है कि आसमान छूती कीमतों के बीच बिल्डर गुणवत्ता में कहीं पीछे क्यों हैं।पुणे की होमबॉयर को दो महीने में ही छत से टपकने लगा पानी 29 वर्षीय मैत्रेयी पटेल (बदला हुआ नाम) ने मई 2023 में पुणे, महाराष्ट्र में 60 लाख रुपये का एक अपार्टमेंट खरीदा। यह फ्लैट रिहायशी बिल्डिंग की टॉप फ्लोर पर ...