नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- रेनो (Renault) भारत में कल बड़ा धमाका करने वाली है। कारवाले की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी 28 सितंबर को भारत में अपनी पॉप्युलर 7 सीटर - Renault Triber का टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट को लॉन्च करने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी इस इंजन को टर्बो के टॉप वेरिएंट्स में ही ऑफर करेगी। हालांकि, इस बारे में कंपनी की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल आइए जानते हैं कि कंपनी नई ट्राइबर टर्बो पेट्रोल में क्या कुछ खास ऑफर कर सकती है।1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की पावर रेनो ट्राइबर टर्बो में कंपनी का 1.0-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 99 बीएचपी की पावर और 160 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। यही इंजन रेनो काइगर और डस्टर के शु...