नई दिल्ली, जून 17 -- देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम जल्द ही अपना बहुप्रतीक्षित IPO लॉन्च करने की दिशा में बड़ा कदम उठा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी कुछ ही दिनों में ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर सकती है। इस IPO का आकार करीब 4 अरब डॉलर (लगभग Rs.38,000 करोड़) बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, यह फाइलिंग 19 जून को होने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के एजीएम 2026 से ठीक पहले हो सकती है, जहां चेयरमैन मुकेश अंबानी शेयरधारकों को संबोधित करेंगे।लंबे समय से इंतजार में है Jio का IPO पिछले साल AGM में अंबानी ने कहा था कि Jio का IPO 2026 की पहली छमाही में आ सकता है। हालांकि तय समयसीमा निकल चुकी है, लेकिन अब संकेत मिल रहे हैं कि IPO प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। यह भी पढ़ें- निवेशकों के लिए गुड न्यू...