नई दिल्ली, जनवरी 6 -- शादी को नई शुरुआत और भावनात्मक स्थिरता का प्रतीक माना जाता है, लेकिन कई बार शादीशुदा जीवन में होने के बावजूद पुराने रिश्तों की याद अचानक मन में आ सकती है। एक्स पार्टनर की याद आना अक्सर लोगों को अपराधबोध, कन्फ्यूजन और डर से भर देता है- क्या यह गलत है या फिर क्या यह शादी पर असर डालेगा? एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह एक आम मानसिक प्रक्रिया है, खासकर तब जब शादी के बाद जीवन में जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं, भावनात्मक जरूरतें पूरी तरह व्यक्त नहीं हो पातीं या पुराने रिश्ते अधूरे भाव छोड़ गए हों। फर्क इस बात से पड़ता है कि आप इन यादों के साथ क्या करते हैं। अगर समय रहते भावनाओं को समझकर सही तरीके से संभाल लिया जाए, तो ना सिर्फ शादीशुदा रिश्ता सुरक्षित रहता है बल्कि वह और मजबूत भी बन सकता है।खुद से ईमानदार रहें: पहला कदम है अपनी भाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.