नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है। शाओमी के सब-ब्रैंड Redmi ने बताया है कि नया 5G स्मार्टफोन भारत में 1 अक्टूबर, 2026 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने लॉन्च डेट के साथ फोन के रियर डिजाइन और कलर ऑप्शन की झलक भी शेयर की है। यह फोन Redmi 17 सीरीज में Redmi 17 5G के बाद नया मॉडल होगा। ग्लोबल मार्केट में Redmi 17C 5G को अगस्त में लॉन्च किया जा चुका है। कंपनी की ओर से शेयर किए गए टीजर के मुताबिक Redmi 17C 5G का डिजाइन ग्लोबल मॉडल जैसा ही नजर आ रहा है। फोन के पीछे ऊपर बाईं तरफ थोड़ा उठा हुआ रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें दो कैमरा सेंसर वर्टिकल पोजिशन में दिखाई देते हैं और इनके साथ LED फ्लैश भी मिलता है। फ्रंट पैनल पर वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच नजर आती है, जिसमें सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। यह भी ...