नई दिल्ली, जून 25 -- Redmi Note 17 सीरीज के बारे में एक नई जानकारी सामने आई है, जिससे पता चलता है कि इस सीरीज के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड हो सकता है। टिपस्टर 'डिजिटल चैट स्टेशन' के अनुसार, आने वाले Redmi Note 17 मॉडल में 9000mAh की बैटरी, Snapdragon 6-सीरीज का प्रोसेसर, हाई-रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले और बेहतर ड्यूरेबिलिटी मजबूती वाले फीचर हो सकते हैं। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो Redmi Note सीरीज के इतिहास में यह सबसे बड़ा बैटरी अपग्रेड होगा। ऐसे में Redmi Note 17 सीरीज मिड-रेंज स्मार्टफोन बाजार में बड़ा बदलाव ला सकती है। पिछले कुछ महीनों में स्मार्टफोन कंपनियां बड़ी बैटरी वाले डिवाइस लॉन्च कर रही हैं। ऐसे में Xiaomi भी इस ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए अपने नए फोन में बड़ी बैटरी देने की तैयारी कर सकती है। यह भी पढ़ें- Sony का...