Redmi बदलने वाला है फोन की बैटरी का गेम, 14000mAh तक पहुंचने की तैयारी
नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- स्मार्टफोन बैटरी अब 10000mAh के आंकड़े को पार करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स की मानें तो Redmi 12000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। इतना ही नहीं, कंपनी 13000mAh से लेकर 14000mAh तक की बैटरी वाले फोन पर भी विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है, तो आने वाले समय में स्मार्टफोन की बैटरी कैपेसिटी का एक नया लेवल देखने को मिल सकता है। 12000mAh बैटरी की मास प्रोडक्शन योजना पूरी होने की बात सामने आई है। लीक के मुताबिक, इस बैटरी का इस्तेमाल मिड-टू-हाई रेंज के स्मार्टफोन में किया जा सकता है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि Redmi इसे किस मॉडल में इस्तेमाल करेगा। कंपनी ने भी इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। इसलिए फिलहाल फोन का नाम और लॉन्च की तारीख को लेकर कोई पुष्टि नहीं है। यह भी पढ़ें- केवल 1000-20...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.