नई दिल्ली, अगस्त 31 -- स्मार्टफोन खरीदते समय अगर आपकी पहली चिंता बैटरी और 5G परफॉर्मेंस है, तो Redmi का आने वाला नया फोन आपके लिए खास हो सकता है। Redmi 17 5G की एंट्री भारत में 3 सितंबर 2026 को होगी। कंपनी इसे 25 हजार रुपये से कम के सेगमेंट में उतार सकती है। ऐसे में फोन का मुकाबला मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन से होगा। कंपनी भारत में Redmi 17 5G को लॉन्च करने की तैयारी में है और लॉन्च से पहले ही फोन के कई बड़े फीचर्स सामने आ गए हैं। Redmi ने कन्फर्म किया है कि फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में 7900mAh की बड़ी बैटरी है। फोन में 50MP का डुअल AI रियर कैमरा, 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलने की जानकारी सामने आई है। डिजाइन की बात करें तो फोन तीन कलर ऑप्शन में आ सकता है। इ...