नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी चाहने वाले यूजर्स के लिए Redmi एक नया फोन लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के अपकमिंग Redmi Turbo 6 Max को लेकर नई जानकारी सामने आई है। लेटेस्ट लीक के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में 11000mAh की मेगा बैटरी मिल सकती है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह Xiaomi का अब तक की सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन हो सकता है। खास बात है कि फोन में बड़ी बैटरी के साथ दमदार परफॉर्मेंस और हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले भी मिलने की उम्मीद है। टिप्स्टर Digital Chat Station ने चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर एक अपकमिंग स्मार्टफोन की बैटरी से जुड़ी जानकारी शेयर की है। इसके मुताबिक, इस फोन में 11000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जिसकी रेटेड कैपेसिटी 40.72Wh बताई गई है। हालांकि टिप्स्टर ने सीधे फोन का नाम नही...