नई दिल्ली, अगस्त 27 -- स्मार्टफोन मेकर रियलमी ने भारत में अपना नया बजट डिवाइस realme C100i 4G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस, मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस और Android 16 आधारित realme UI जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन लंबे समय तक स्मूद परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है और इसे 3 साल तक लैग-फ्री परफॉर्मेंस का भरोसा भी दिया गया है। realme C100i 4G भारत में 27 अगस्त 2026 से सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। नए बजट फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन 10W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। इसकी मदद से यूजर्स अपने वायरलेस ईयरबड्स या अन्य कंपैटिबल डिवाइस को जरूरत पड़ने प...