नई दिल्ली, फरवरी 10 -- अगर आप रियलमी का नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। रियलमी ने भारत में अपने कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने साफ किया है कि मेमोरी, चिपसेट और पूरे स्मार्टफोन सिस्टम की लागत बढ़ने की वजह से यह फैसला लिया गया है। नई कीमतें 11 फरवरी 2026 से पूरे देश में लागू हो चुकी हैं। इस प्राइस हाइक का असर रियलमी की नई और पॉपुलर सीरीज पर पड़ा है, जिसमें realme 15 5G, realme 16 Pro 5G और realme 16 Pro+ 5G जैसे मॉडल शामिल हैं। कुछ मॉडलों की कीमत 3,000 रुपए तक बढ़ी है, तो वहीं कुछ पर सीधे 4,000 रुपए का इजाफा किया गया है। रियलमी ने अपने पार्टनर्स को भेजे एक आधिकारिक नोट में बताया कि बढ़ती लागत के चलते कीमतों में बदलाव जरूरी हो गया था। यह भी पढ़ें- रेल यात्री अलर्ट! 1 मा...