नई दिल्ली, मई 19 -- मक्खन एक ऐसा डेयरी उत्पाद है जो लगभग हर रसोई में इस्तेमाल किया जाता है। लोग इसे ब्रेड, पराठा, सब्जी और कई तरह की डिश में स्वाद बढ़ाने के लिए यूज करते हैं। लेकिन आजकल बाजार में असली और नकली मक्खन में फर्क करना थोड़ा मुश्किल हो गया है। कई बार मक्खन में सस्ते तेल, आर्टिफिशियल कलर या दूसरी चीजें मिलाकर उसे बेच दिया जाता है। ऐसे उत्पाद स्वाद में तो ठीक लग सकते हैं, लेकिन लंबे समय तक इन्हें खाना हेल्थ के लिए सही नहीं है। यही वजह है कि मक्खन खरीदते समय उसकी क्वालिटी पहचानना जरूरी है। कुछ आसान घरेलू तरीकों से असली और मिलावटी मक्खन की पहचान की जा सकती है।खुशबू से करें पहचान असली मक्खन में हल्की क्रीमी और दूध जैसी प्राकृतिक खुशबू होती है। अगर मक्खन से बहुत तेज, खट्टी या अजीब गंध आए, तो यह उसकी खराब गुणवत्ता या मिलावट का संकेत हो...