नई दिल्ली, जुलाई 16 -- Re NEET UG Topper 2026 List : नीट यूजी 2026 री एग्जाम का रिजल्ट neet.nta.nic.in पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा में बैठे करीब 20 लाख अभ्यर्थियों में से 11.21 लाख ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा पास की है। पास होने वाले उम्मीदवारों में करीब 58 फीसदी छात्राएं हैं। आर्यन गुप्ता (पंजाब) और पंशुल बंसल (हरियाणा) ने 720 में से 715 का उच्चतम स्कोर संयुक्त रूप से प्राप्त किया है। आर्यन की ऑल इंडिया रैंक 1 और पंशुल की रैंक 2 रही। कुल 19 उम्मीदवारों ने 720 में से 700 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 705 से अधिक अंक लाने वाले शीर्ष 17 रैंकर्स आठ राज्यों से हैं- पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और तेलंगाना । गौरतलब है कि 3 मई को आयोजित हुई नीट यूजी 2026 परीक्षा पेपर लीक के चलते रद्द कर दी गई थी। इसके बाद ...