अहमदाबाद, जून 3 -- नीट परीक्षा लीक होने के आरोप के बाद मचे बवाल, सीबीआई की जांच और 21 जून को दोबारा परीक्षा कराए जाने की तैयारी के बीच कुछ नए दावों ने बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स पर पेपर लीक और सलेक्शन कराने के दावे करने वाले सक्रिय हो गए हैं। कई टेलिग्राम चैनल्स पर RE-NEET का प्रश्न पत्र दिलाने और 620 से अधिक स्कोर दिलाने के दावे किए जा रहे हैं। बदले में 20 लाख रुपये तक की मांग की जा रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद क्राइम पुलिस को एक आवेदन देकर जांच की मांग की गई है कि क्या इन टेलिग्राम चैनल्स के पास सचमुछ ऐसी कुछ सामग्री है या फिर ये सिर्फ NEET में सफलता के इच्छुक छात्रों और उनके अभिभावकों को ठगने की कोशिश। कथित रैकेट कई टेलिग्राम चैनल्स के जरिए चल रहे हैं, जो बार-बार अपना नाम बदलते हैं और ...