नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- RCF Kapurthala Act Apprentice Recruitment 2025: अगर आप 10वीं-आईटीआई पास हैं और रेलवे में भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो अब आपका इंतजार खत्म हुआ। रेल कोच फैक्ट्री (कपूरथला) ने दसवीं पास युवाओं के लिए बंपर पदों पर सरकारी नौकरी निकाली है। रेलवे ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर 550 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार RCF की आधिकारिक वेबसाइट rcf.indianrailways.gov.in पर जाकर अभी आवेदन करें। ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तिथि 07 जनवरी 2026 है और साथ ही साथ आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि भी 07 जनवरी 2026 ही है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए उम्मीदवारों को विभिन्न विभागों में अप्रेंटिस पदों पर नियुक्त किया जाएगा।RCF Kapurthala Act Apprentice Recruitment...