नई दिल्ली, मई 11 -- आईपीएल 2026 में रविवार 10 मई को रायपुर में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम इस हार के साथ ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। रायपुर के इस लो स्कोरिंग मैदान पर मुबंई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के सामने 7 विकेट खोकर 167 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे डिफेंडिंग चैंपियन ने आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। यह भी पढ़ें- आखिरी ओवर का रोमांच, कैसे भुवी के 1 छक्के ने छीन लिया MI से मैच,जानिए पूरी कहानी रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में तिलक वर्मा के एक ब्रेन फेड मोमेंट ने मैच को मुंबई इंडियंस से छीन लिया और मुंबई की टीम इस सीजन टूर्नामेंट से बाहर हो गई। मुंबई की टीम आधिकारिक तौर पर एलिमिनेट हो चुकी है। तिलक वर्मा का ब्रे...