नई दिल्ली, मई 11 -- रजत पाटीदार की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में आखिरी गेंद पर धूल चटाई। आरसीबी को 167 के टारगेट का पीछा करते हुए आखिरी गेंद पर दो रनों की दरकार थी। एमआई के गेंदबाज राज बावा ने आखिरी गेंद पर ऐसी गलती कर दी जिससे मुंबई को इस मैच से हाथ धोना पड़ा। वह मुंबई की हार के गुनहगार बने। मुंबई यह मैच हारन के साथ-साथ आईपीएल 2026 प्लेऑफ की दौड़ से भी बाहर हो गई है। उनके साथ लखनऊ सुपर जाएंट्स की भी लुटिया डूबी है। अब प्लेऑफ की दौड़ में 8 टीमें है। आरसीबी जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गई है। आईए जानते हैं RCB vs MI मैच की आखिरी गेंद पर क्या हुआ? यह भी पढ़ें- MI समेत ये 2 टीमें हुई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर, पॉइंट्स टेबल में RCB नंबर-1राज बावा कैसे...