नई दिल्ली, मई 10 -- RCB vs MI Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन का कारवां आज रायपुर पहुंचने वाला है, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी को मुंबई इंडियंस की मेजबानी करनी है। आईपीएल का ये 54वां मैच होगा। रायपुर में 10 साल के बाद आईपीएल के किसी मैच का आयोजन होना है। ऐसे में यहां फैंस एक्साइटेड होंगे। विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों दिग्गज इस मैदान पर नजर आएंगे तो फैंस में उत्साह और ज्यादा होगा। ऐसे में मुकाबला टक्कर का होगा। अगर आप भी इस मैच को देखना चाहते हैं तो आप पहले जान लीजिए कि पिच का मिजाज यहां कैसा रहने वाला है। पिच रिपोर्ट को लेकर आंकड़े क्या बताते हैं? ये जान लीजिए। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के इतिहास के कुल 6 ही मुकाबले खेले गए हैं। करीब 1...