RCB vs GT Qualifier 1: फाइनल के टिकट के लिए लड़ेंगे किंग और प्रिंस, देखने को मिलेगी कांटे की टक्कर
धर्मशाला, मई 25 -- तेज गेंदबाजों की मददगार धर्मशाला की पिच पर इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के इस सत्र में बल्लेबाजों ने सहजता से बड़े स्कोर बनाये हैं। मंगलवार 26 मई को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आसीबी और गुजरात टाइटंस यानी जीटी के बीच पहला क्वालीफायर मैच खेला जाएगा। इस मैच में मुख्य मुकाबला बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों के बीच होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) के स्टेडियम में इस सत्र में यहां खेले गये तीनों मुकाबलों में पहली पारी का स्कोर 200 रन के आंकड़े तक पहुंचा या उससे आगे निकला। तेज गेंदबाजों को यहां सीम मूवमेंट और अतिरिक्त उछाल मिलती है, लेकिन इस सत्र के आंकड़े बताते हैं कि धर्मशाला अब केवल गेंदबाजों के लिए मुफीद विकेट नहीं रह गया है। बल्लेबाज अगर पिच की समान गति और सही उछाल की शुरुआती चुनौती पार कर लें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.