नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- RCB vs CSK Pitch Report: आज आईपीएल 2026 में डबल हेडर है। दिन का दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच खेला जाना है। दोनों टीमों की शाम साढ़े सात बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़ंत होगी। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी की निगाह लगातार दूसरी जीत पर होगी। रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी ने सीजन ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज की थी। वहीं, सीएसके पहली जीत की तलाश में होगी। ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई चेन्नई टीम को अपने शुरुआती दो मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है। सीएसके के लिए संजू सैमसन की फॉर्म और गेंदबाजी विभाग का कमजोर होना चिंता का विषय है। आइए, एक नजर बेंगलुरु वर्सेस चेन्नई मैच की रिपोर्ट पर डालते हैं-RCB vs CSK पिच रिपोर्ट एम चिन्नास्वा...