नई दिल्ली, मई 27 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी को आईपीएल 2026 के फाइनल में पहुंचने के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने कहा है कि उनका और उनकी टीम का प्लान साफ था कि उन्हें सामने वाली टीम को डराना है। कप्तान पाटीदार ने बताया कि टीम का प्लान था कि अपनी बॉडी लैंग्वेज और अपनी बल्लेबाजी से सामने वाली टीम को बैकफुट पर रखना है। खुद कप्तान ने 33 गेंदों में 5 चौके और 9 छक्कों की मदद से 93 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके लिए वे प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए। गुजरात टाइटन्स को क्वालीफायर 1 में आरसीबी ने बुरी तरह से हराया है। रजत पाटीदार ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "यह हमारे लिए एक सुपर गेम था और जिस तरह से खासकर बैट्समैन इस गेम में हावी रहे, जिस तरह से हर कोई इरादे से स्ट्राइक कर रहा था, वह हमारे लिए अच्छा था। यह कोई क्लियर प्लान नहीं है ...